Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
Meerut News: 134 साल बाद बदला मेरठ नगर निगम का पता, करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ नया दफ्तर, जानिए खासियत
14 Apr 2026, 04:59 PM -
Reporter : Arun Mishra

यूपी के मेरठ में 134 साल बाद हाईटेक नगर निगम का दफ्तर बनकर तैयार है. जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दफ्तर का उद्घाटन करेंगे. शास्त्रीनगर के एक बेहद आधुनिक और भव्य परिसर में शिफ्ट होने जा रहा है. सचिवालय की तर्ज पर बनाई गई यह नई बिल्डिंग न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि जनता को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं भी प्रदान करेगी.

मेरठ. मेरठ शहर के लिए एक बड़ी और आधुनिक सौगात तैयार हो चुकी है. मेरठ नगर निगम का नया कार्यालय अब अपने पुराने और संकरे ठिकाने को छोड़कर गढ़ रोड, शास्त्रीनगर के एक बेहद आधुनिक और भव्य परिसर में शिफ्ट होने जा रहा है. सचिवालय की तर्ज पर बनाई गई यह नई बिल्डिंग न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि जनता को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं भी प्रदान करेगी. मेयर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि दो माह में नगर निगम नए दफ्तर में शिफ्ट हो जाएगा. जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उद्घाटन का अनुरोध किया जाएगा.

नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार 1892 में अंग्रेजों ने केसरगंज, घंटाघर में मेरठ नगरपालिका का गठन किया था. 15 जून 1982 से नगरमहापालिका का दर्जा मिला. 31 मई 1994 से नगर निगम है. 1892 से पहले नगरपालिका, फिर महानगरपालिका और उसके बाद नगर निगम का दफ्तर केसरगंज में चल रहा है. लगभग 134 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नगर निगम को अपनी नई और आधुनिक पहचान मिलने जा रही है. नए नगर निगम कार्यालय को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

वैसे करीब एक दशक से नगर निगम के नए दफ्तर के निर्माण की बात हो रही थी. 2019 में निगम कार्यकारिणी और उसके बाद बोर्ड में इसका प्रस्ताव रखा गया था. मार्च-2023 में शासन ने पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत मंजूरी दी. 27 मार्च 2023 को प्रथम किश्त के तौर पर 11 करोड़ 71 लाख रुपये जारी भी कर दिये. उसके बाद शासन ने सीएंडीएस को निर्माण एजेंसी नामित किया. 15 अक्तूबर 2023 को शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया था. अब करीब ढाई साल बाद अब बनकर तैयार हो गया है. कुल लागत 46 करोड़ 86 लाख 62 हजार रुपये है.

ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
आलिया भट्ट की होस्टिंग पर विवाद, मिनी माथुर के बयान ने बढ़ाया बवाल, क्रिएटर की आलोचना पर सोशल मीडिया में बहस तेज
April 21, 2026
thumb
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत सहित 5 देशों की रिफाइनरियों में आग, साजिश या हादसा बना वैश्विक चिंता का विषय
April 21, 2026
thumb
सीजफायर के बाद ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, अगले 24 घंटे तय करेंगे युद्ध या कूटनीति की दिशा पूरी दुनिया में
April 21, 2026
thumb
अभिषेक बच्चन ने ससुराल रिश्तों पर खोला राज, ऐश्वर्या के परिवार के साथ बॉन्डिंग और शादी के बाद की जिंदगी पर किया खुलासा
April 21, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सख्त नियम लागू, रात में दोपहिया बैन और दिन में सवारी प्रतिबंध से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
April 21, 2026
thumb
नागपुर मेट्रो में युवाओं का अनोखा फिटनेस अंदाज वायरल, चलती ट्रेन में दंड-बैठक कर दिया हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश
April 21, 2026
thumb
नेपाल सरकार के नए कस्टम नियम से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, व्यापार और सामाजिक रिश्तों पर असर, बालेन शाह की पार्टी ने जताया विरोध
April 21, 2026
thumb
मध्यप्रदेश में विधायक प्रीतम लोधी और पुलिस अधिकारी विवाद पर आईपीएस एसोसिएशन का कड़ा रुख, प्रशासनिक संतुलन पर उठे सवाल
April 21, 2026
thumb
चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान से मचा सियासी बवाल, पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद दी सफाई
April 21, 2026
thumb
गुजरात ATS ने ISIS प्रेरित दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, देशभर में अलर्ट
April 21, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open