Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY:ARUN MISHRA
मेरठ सेंट्रल मार्केट में लगातार 7वें दिन प्रदर्शन जारी:अधिकारियों की महिलाओं से बातचीत विफल, कांग्रेस नेता रीना शर्मा को हिरासत में लेने पर बवाल
16 Apr 2026, 09:50 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 7वें दिन भी व्यापारियों का धरना जारी है। बाजार में भारी पुलिस फोर्स और PAC तैनात है। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एएसपी अभिषेक तिवारी ने व्यापारियों से बातचीत की।

लेकिन यह बातचीत विफल रही। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके से वापस लौट गए। इसी दौरान कांग्रेस नेता रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने रीना शर्मा को छोड़ दिया।

पुलिस ने दावा किया कि रीना शर्मा को हिरासत में लिया ही नहीं गया था। वह खुद वीडियो बनवाने के लिए पुलिस की गाड़ी में बैठ गई थी। थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा- उनका काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

यदि किसी अधिकारी से मिलना है तो उनके कार्यालय जाकर मिलें, धरना स्थल पर रुककर माहौल न बिगाड़ें। इसके बाद अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता घटना स्थल से लौट गए।

कांग्रेस नेता रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसी दौरान धरने पर महिलाओं के साथ बैठीं कांग्रेस नेता रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर नौचंदी थाने भेज दिया। रीना शर्मा का आरोप है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से महिलाओं के बीच बैठी थी और उन्होंने कोई नारेबाजी भी नहीं की।

इसके बावजूद एसएचओ अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन धरने से उठाकर महिला पुलिस की मदद से थाने भिजवा दिया। रीना शर्मा की कथित गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता नौचंदी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस को रीना शर्मा को छोड़ना पड़ा।

वह खुद वीडियो बनवाने के लिए पुलिस की गाड़ी में बैठीं

इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने दावा किया- रीना शर्मा को हिरासत में लिया ही नहीं गया था। वह खुद वीडियो बनवाने के लिए पुलिस की गाड़ी में बैठ गई थी। वहीं, धरने पर बैठे व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा- वह राजनीतिक दल की भागीदारी नहीं चाहते।

स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके से वापस लौट गए।

पुलिस का रवैया पूरी तरह तानाशाही

कांग्रेस नेता अवनीश काजला ने कहा- हमारी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता को पुलिस ने जबरन धरना स्थल से हिरासत में लिया गया। हम यही पूछने पहुंचे थे कि आखिर ऐसा कौन सा नियम है, जिसमें कोई महिला अपने ही क्षेत्र में चल रहे धरने में बैठी महिलाओं के बीच नहीं जा सकती।

उन्होंने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा- इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह तानाशाही को दर्शाती है। वहीं, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया- हमें धरना स्थल पर जाने से रोका गया है। कल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व्यापारियों से मिलने पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन अब कल उन्हें रोक के दिखाए।

एडीएम सिटी ने किया था समझाने का प्रयास

प्रदर्शन के दौरान बुधवार को एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद गुरुवार को और अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई।

व्यापारियों के समर्थन में हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने दिल्ली तक पैदल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने इस यात्रा को शुरू होने से पहले ही रोक दिया।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने स्पष्ट किया कि वे किसी यात्रा का हिस्सा नहीं हैं और अपनी मांगों को लेकर मार्केट में ही बैठकर प्रदर्शन जारी रखेंगी। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी बनी हुई है, जबकि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

ये है मामला

9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 आवासीय भू-खंडों में चल रही आवासीय गतिविधियों को बंद कर सैट बैक करने के लिए आदेश दिया था। इसके बाद से ही वहां के व्यापारी और स्थानीय निवासी इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।


ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement
Ad
Open

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
ईरान संकट के बीच पाकिस्तान पर तेल संकट गहराया, रिकॉर्ड कीमत पर पेट्रोलियम खरीदने को मजबूर कंपनियों ने बढ़ाया दबाव
April 21, 2026
thumb
बंगाल चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की ऐतिहासिक तैनाती पर सियासी घमासान, TMC ने लगाया सैन्य शैली में कब्जे का आरोप
April 21, 2026
thumb
आलिया भट्ट की होस्टिंग पर विवाद, मिनी माथुर के बयान ने बढ़ाया बवाल, क्रिएटर की आलोचना पर सोशल मीडिया में बहस तेज
April 21, 2026
thumb
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत सहित 5 देशों की रिफाइनरियों में आग, साजिश या हादसा बना वैश्विक चिंता का विषय
April 21, 2026
thumb
सीजफायर के बाद ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, अगले 24 घंटे तय करेंगे युद्ध या कूटनीति की दिशा पूरी दुनिया में
April 21, 2026
thumb
अभिषेक बच्चन ने ससुराल रिश्तों पर खोला राज, ऐश्वर्या के परिवार के साथ बॉन्डिंग और शादी के बाद की जिंदगी पर किया खुलासा
April 21, 2026
thumb
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सख्त नियम लागू, रात में दोपहिया बैन और दिन में सवारी प्रतिबंध से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
April 21, 2026
thumb
नागपुर मेट्रो में युवाओं का अनोखा फिटनेस अंदाज वायरल, चलती ट्रेन में दंड-बैठक कर दिया हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश
April 21, 2026
thumb
नेपाल सरकार के नए कस्टम नियम से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, व्यापार और सामाजिक रिश्तों पर असर, बालेन शाह की पार्टी ने जताया विरोध
April 21, 2026
thumb
मध्यप्रदेश में विधायक प्रीतम लोधी और पुलिस अधिकारी विवाद पर आईपीएस एसोसिएशन का कड़ा रुख, प्रशासनिक संतुलन पर उठे सवाल
April 21, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open